धनबाद में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। शव बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में सरकारी स्कूल की बाउंडरी के पीछे मिला।शव मिलने की सूचना मिलते ही, मुख्यालय एसडीपीओ और अमर पांडेय सहित बरवाअड्डा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गिरिडीह के रहने वाले विनोद के रूप में की गयी है। वह किराए के घर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस मामले पर एसडीपीओ अमर पांडेय ने जानकारी दी युवक शादीशुदा था। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका ससुराल भी यही है। पुलिस सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है, युवक की हत्या की गयी है। इस मामले में प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
