Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद के रेल SP आवास के पास लगी भीषण आग; सिग्नल केबल के 100 बंडल से ज्यादा तार हुए राख
    झारखण्ड

    धनबाद के रेल SP आवास के पास लगी भीषण आग; सिग्नल केबल के 100 बंडल से ज्यादा तार हुए राख

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद के हिल कॉलोनी स्थित रेल SP आवास से सटे हिस्से में भीषण आग लग गई है। यह आग रेलवे के सिगनल एंड टेलीकॉम विभाग के केबल स्टॉक में लगी है। 12.15 बजे लगी इस आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार बढ़ती जा रही है। दमकल की 5 गाड़‍ियां इस आग को बुझाने में मशक्‍कत कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाई है। आग की लपटें इतनी तेज है क‍ि रेल एसपी के आवास में लपटें पहुंच चुकी है। रेलवे के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीआरएम आशीष बंसल ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    हिल कॉलोनी में रखा गया था पूरे डिवीजन का था केबल स्टॉक
    धनबाद रेल मंडल में सिगनल एंड टेलीकॉम विभाग की ओर से सिग्नल अपग्रेडेशन के काम चल रहा है। इसे लेकर ही करोड़ों के मूल्य का केबल मंगाया गया था और हिल कॉलोनी में एसपी आवास के ठीक बगल में उन्हें स्टॉक किया गया था। उसी स्टॉक में आग लगी है।

    आसपास के मोहल्ले को खाली कराया गया
    आग बुझने फायर डिस्टिंग्विशर के साथ फायर बॉल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरे रेलवे कॉलोनी में आग का धुआं भर गया है। आग की लपटों को देखते हुए पूरे मोहल्ले को खाली करा लिया गया है। एसपी की नियुक्ति नहीं होने से एसपी आवास पहले से ही खाली था। फिलहाल वहां कोई नहीं रह रहा था।

    आग देखने के लिए लगी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
    आग को देखने के ल‍िए वहां आस-पास लोगों की भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए रेल पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ रही है। डीआरएम आशीष बंसल समेत तमाम आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। रेल पुलिस के दोनों डीएसपी भी मौके पर मौजूद हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए डीएसपी खुद डंडा थाम चुके हैं। इससे क‍िसी व्‍यक्‍ति के हताहता होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। लेक‍िन संभावना बनी हुई है। आग की लपट लगातार बेकाबू होती जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026

    रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.