Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद: टाटा की जामाडोबा कोलियरी में 20 अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव
    झारखण्ड

    धनबाद: टाटा की जामाडोबा कोलियरी में 20 अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: टाटा स्टील की झरिया डिविजन स्थित जामाडोबा कोलियरी में कोरोना हादसा हुआ है। यहां एक अधिकारी के संपर्क में आने वाले 20 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी के स्वाब की जांच जमशेदपुर स्थित टीएमसीएच में हुई। धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने 20 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। टाटा की जामाडोबा कोलियरी के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पूरे जामाडोबा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही टाटा कोलियरी में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

    जामाडोबा में संक्रमित मिले सभी टाटा कोलियरी के एक संक्रमित वरिष्ठ अधिकारी के संपर्क में आए थे। उस अधिकारी की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद जमशेदपुर स्थित कंपनी के अस्पताल में भेज दिया गया था। वहां जांच में कोरोना वायरस पाया गया। इसके बाद ही टाटा जामाडोबा कोलियरी के संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आने वालों की जांच की गई। इसके लिए टाटा से चिकित्सकों से एक टीम बुलाई गई थी। वहां से आई टीम ने संक्रमित अधिकारी के संपर्क आने वाले 88 लोगों का स्वाब सैंपल लिया। सभी का स्वाब लेकर टीम जमशेदपुर गई। वहां जांच होने पर इनमें 20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। संक्रमित लोगों में कंपनी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं।  इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। कई लोगों को होम क्वारंटाइन में भी भेजा गया है।

    एक अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद पहले ही एहतियातन टाटा कोलियरी को बंद किया जा चुका है। अब और 20 लोगों के संक्रमित होने के बाद खतरा बढ़ गया है। पूरे इलाके में दहशत का आलम है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026

    ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.