Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में ठंड का कहर, स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन का अहम फैसला

    January 4, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 4th Jan | Dhanbad

    January 4, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 4th Jan | Ranchi

    January 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद नलकूप घोटाले में 29 इंजीनियर व ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    झारखण्ड

    धनबाद नलकूप घोटाले में 29 इंजीनियर व ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद में हुए नलकूप घोटाला में शुक्रवार को एसीबी ने 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली. आरोपियों में 11 इंजीनियर और 18 ठेकेदार शामिल हैं. गोविंदपुर और निरसा प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों में नलकूप लगाने में गड़बड़ी की गयी थी. शिकायत की जांच में धनबाद एसीबी ने मामले को सही पाया था.

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्कालीन कनीय अभियंता वंश नारायण राम वर्तमान में दुमका के प्रशाखा जामा में पदस्थापित, तत्कालीन सहायक अभियंता अक्षयलाल प्रसाद अभी सेवानिवृत्त (पीएचइडी पानी टंकी, बालीडीह, बोकारो) , तत्कालीन सहायक अभियंता सहेंद्र रजक वर्तमान में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला,

    तत्कालीन कनीय अभियंता अनिल कुमार सिन्हा वर्तमान में कनीय अभियंता तोपचांची प्रमंडल संख्या-02, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता संजय कुमार झा वर्तमान में अधीक्षण अभियंता दुमका, तत्कालीन कनीय अभियंता सुनील कुमार वर्तमान में कनीय अभियंता गिरिडीह.

    क्या है पूरा मामला :

    गोविंदपुर और निरसा प्रखंड की पंचायतों में वित्त वर्ष 2011-12, 2012-13 एवं 2013-14 में गाड़े गये नलकूपों की जांच तकनीकी परीक्षक कोषांग से करायी गयी थी. जांच के दौरान पाया गया था कि करीब दो करोड़ से अधिक राशि का गबन हुआ है. यह भी पाया गया था कि साधारण चापानल, विशेष मरम्मत चापानल, उच्च प्रवाही नलकूप, फोर्स एंड लिफ्ट एवं स्वजल धारा योजना अंतर्गत कई स्थानों पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया था.

    नये चापानल एवं विशेष मरम्मत चापानल के पास चाताल और नाला के अलावा शॉकपिट का निर्माण भी ठेकेदारों ने नहीं किया था. लेकिन अभियंताओं की मिलीभगत से बिना निर्माण कराये मापी पुस्तिका तैयार कर फाइल बिल तैयार कर ठेकेदारों को राशि का भुगतान कर दिया गया. जांच में उक्त लोगों की भूमिका सामने आने पर एसीबी ने संबंधित लोगों के खिलाफ विभाग से प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी. मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से अनुमति मिलने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ठंड का कहर, स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन का अहम फैसला

    January 4, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों को राहत: झारखंड के 4 जिलों में आश्रितों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

    January 3, 2026

    रांची में 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

    January 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में ठंड का कहर, स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन का अहम फैसला
    • Koylanchal Samvad e-paper | 4th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 4th Jan | Ranchi
    • नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों को राहत: झारखंड के 4 जिलों में आश्रितों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये
    • रांची में 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने किया उद्घाटन
    • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत जागरूकता रथ रवाना : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संकल्प
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.