Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिनदहाड़े Ranchi में बड़ी लूट! प्रीति ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

    April 7, 2026

    मां कामाख्या के दरबार में CM हेमन्त सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा

    April 7, 2026

    गर्मी में यात्रियों को राहत! ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद में कलेक्शनकर्मी को गोली मार 17 लाख लूटे
    झारखण्ड

    धनबाद में कलेक्शनकर्मी को गोली मार 17 लाख लूटे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 7, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: तोपचांची जीटी रोड पर सोमवार की दोपहर प्राइवेट कंपनी के एक कलेक्शन कर्मचारी को गोली मारकर दो लुटेरों ने साढ़े 17 लाख रुपये लूट लिए। घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे कबीरडीह के निकट घटी। गोली लगने के बाद कलेक्शन कर्मी सुनील मंडल को पीएमसीएच पहुंचाया गया। फिलहाल, सुनील की स्थिति खतरे से बाहर है।
    रेडियेंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कैश कलेक्शनकर्मी सुनील मंडल सोमवार की दोपहर ढाई बजे तोपचांची ब्रह्मणडीहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पहुंचा। पंप से 17 लाख 61 हजार 484 रुपये कलेक्शन कर तोपचांची बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। सुनील बाइक से नीले रंग का बैग लेकर बैंक जा रहे थे। जब वे कबीरडीह के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक से दो लोग आए। कर्मचारी की बाइक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, लेकिन सुनील ने बाइक नहीं रोकी। लुटेरों ने बाइक नहीं रोकने पर गुस्से में फायरिंग कर दी। गोली सुनील की जांघ में लगी। वे सड़क किनारे गिर पड़े। लहूलुहान सुनील मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस बीच दोनों बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए।

    लहूलुहान कर्मी ने रिलायंस पंप कर्मियों को किया फोन
    गोली लगने के बावजूद सुनील ने बहादुरी दिखाई और उसी हालत में रिलायंस पंप के कर्मचारी को फोन किया। पंप से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लूट की घटना के बाद तोपचांची में पुलिस ने बाइक चेंकिग लगाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुनील के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद सभी पीएमसीएच पहुंचे। घायलकर्मी तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी का रहनेवाला है। वे धीरन मंडल के बड़े पुत्र हैं।
    हाईवे पेट्रोलिंग की चौकसी पर उठे सवाल
    तोपचांची थाने से महज छह किलोमीटर दूर कबीरडीह के पास घटना घटी। घटना से हाईवे पेट्रोलिंग की चौकसी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि तोपचांची पुलिस का गश्ती दल जीटी रोड पर एक जगह गाड़ी खड़ी कर आराम फरमाते हैं। अगर पुलिस गश्ती दल सक्रिय होता, तो शायद घटना नहीं घटती। लूट के 45 मिनट बाद पुलिस को घटना की भनक लगी। बताते चलें कि जीटी रोड पर आए दिन पेट्रोल पंप के सेल को निशाना बनाया जाता है। बड़ी रकम लाने-ले जाने के लिए फिर भी पुलिस की मदद नहीं ली जा रही है।
    रेकी के बाद घटना को दिया अंजाम
    सुनील मंडल अक्सर पंप समेत अन्य जगहों से डेली सेल की रकम कलेक्शन कर बैंकों में पहुंचाते हैं। माना जा रहा है कि कई दिन से लुटेरे उनकी रेकी में लगे होंगे। रविवार को बैंक बंद रहने के कारण सोमवार को दो दिन का कलेक्शन होता था, इसलिए लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार का दिन चुना। सुनील के पास 17 लाख से भी अधिक रकम हो सकते हैं, क्योंकि जब सुनील तोपचांची रिलायंस पंप कलेक्शन के लिए पहुंचे, तो वहां से पहले कहीं और से भी रुपए कलेक्शन किया था। हालांकि अबतक इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। पुलिस सुनील से बयान लेकर छानबीन में जुटी है।
    अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
    अखिलेश बी वारियर, एसएसपी, धनबाद

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिनदहाड़े Ranchi में बड़ी लूट! प्रीति ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

    April 7, 2026

    मां कामाख्या के दरबार में CM हेमन्त सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा

    April 7, 2026

    महिला मत्स्य कृषकों को मिला सशक्तिकरण का सहारा, 105 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिनदहाड़े Ranchi में बड़ी लूट! प्रीति ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश
    • मां कामाख्या के दरबार में CM हेमन्त सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा
    • गर्मी में यात्रियों को राहत! ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
    • महिला मत्स्य कृषकों को मिला सशक्तिकरण का सहारा, 105 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.