धनबाद: जाने माने उद्योगपति और जूही किआ मोटर्स के मालिक दीपक सवारिया के शोरूम में सोमवार को अपराधियों ने बम से हमला किया। बताया जाता है कि कुख्यात अमन सिंह गैंग ने दो माह पूर्व अमन सिंह का नाम लेकर छोटू ने 50 लाख रंगदारी की मांग की थी। दीपक सावरिया को वाट्सअप पर मैसेज और कॉल कर रंगदारी मांगी थी। इसके साथ ही नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
सोमवार को बाइक से आए दो अपराधियों ने उनके शोरूम पर बम फेंका, जो तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास सहित शोरूम के कर्मी भी दहशत में आ गए। बम फेंक कर अपराधी गोविंदपुर की तरफ भाग निकले। बम शोरूम से लगभग 50 मीटर की दूरी से फेंका गया था, जिस कारण बदमाश सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट नजर नहीं आ रहे।
सूचना पर धनबाद एसएसपी संजीव कुमार, एएसपी मनोज स्वर्गियारी, डीएसपी अमर कुमार पांडे, बरवाअड्डा थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात जारी है।
एसएसपी ने बताया की एक कम धमाके वाला बम फेंका गया है और अपराधी भाग निकले है। जल्द अपराधियों तक पुलिस पंहुचेगी। बताते चलें कि 6 महीने पहले दीपक के बड़े भाई सुनील सवारियां को भी अमन सिंह गैंग का कॉल आया था। उस समय से ही परिवार भयभीत है।

