Dhanbad: निचितपुर क्लिनिक के मालिक डॉ उमाशंकर सिंह के पुत्र कुमार चंदन पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला रविवार की रात करीब 10: 30 बजे हुआ। हमला के बाद भागकर राजगंज थाना पहुंचे। इसके बाद जान बची। वह इयोन कार सवार थे। उनके साथ पांच साल की बेटी अद्विका कार के सामने सीट पर बैठी थी।
पांच की संख्या में थे हमलावर
कुमार चंदन ने बताया कि अपनी बेटी को लेकर टंडा बस्ती स्थित डा स्वतंत्र कुमार के घर से वापस क्लिनिक आ रहा थे। घात लगाए अपराधियो ने रॉड से पहले कार के सामने हिस्से के शीशे पर वार किया। शीशा नही टूटने के बाद पीछे से रॉड के नुकीले हिस्से से जोरदार वार कर तोड़ दिया। पांच हमलावर थे। हमले के दौरान सभी मार दो… मार दो… बोल रहे थे। इस दौरान मेरी मासूम बच्ची का हाल बुरा था। मैंने सोल लिया कि आज मेरा आखिरी दिन है। कार को थोड़ा से बैक कर राजगंज ले आया। थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने बाइक से कुछ दूर तक पीछा भी किया।
कारू भैया का आदेश है जान से मार दो इसको…..
हमले के बारे में कुमार चंदन ने बताया कि हमलावर कारू का नाम ले रहे थे। वे बोल रहे थे कि कारू भैया का आदेश है। मार डालो। इसके बाद हमलावरों ने हमला बोल दिया। चर्चित चिकित्सक निचितपुर निवासी डॉक्टर उमा शंकर सिंह के पुत्र कुमार चन्दन उर्फ निशु पर लोहे के रड से प्रहार करना शुरू कर दिया। चन्दन टांडा बस्ती स्तिथ डॉक्टर स्वतंत्र कुमार के घर से मीटिंग कर अपने घर निचितपुर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू राजगंज थाना पहुंच कर निशु से घटना से संबंध में जानकारी हासिल की। निशु ने बताया कि पांच की संख्या में लोग थे। निचितपुर के पास कार रुकवाया। कहने लगे कि कारू भैया का आदेश है, जान से मार दो इसको।

