धनबाद: धनबाद थाना अंतर्गत नावाडीह में एक बंद फूड फैक्ट्री रियल फूड प्रोडक्ट्स में बिजली मोटर सहित बिजली के दूसरे सामान व गेट आदि सामान की चोरी कर ली गई है। फैक्ट्री मालिक गुंजन सिंह ने इसकी प्राथमिकी धनबाद थाना में दर्ज करवाई है। बताया कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत ₹600000 है। पुलिस को दिए गए बयान में गुंजन सिंह ने बताया कि वह बेकार बांध में रहते हैं, सोमवार की रात उनके फैक्ट्री के गार्ड ने उन्हें फोन कर कहा की फैक्ट्री में चोरी हो गई है। जब वह पहुंचे तो देखा कि खिड़की का ग्रिल काट कर पूरी खिड़की गायब कर दी गई है। इसके अलावा 2-3 बिजली के मोटर व काफी बिजली के सामान वहां से गायब है। वहीं इस मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि यह काम स्थानीय चोरों का ही लग रहा है। इलाके के पुराने चोरों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब हो कि हाल के दिनों में धनबाद थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बड़ी है। एक – दो मामलों में पुलिस ने चोरों को पकड़ कर जेल भी भेजा है।

