Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद से 29 और बोकारो से 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
    झारखण्ड

    धनबाद से 29 और बोकारो से 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद :  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा के साथ ही इसे मात देने वालों की भी तादाद बढ़ रही है। शुक्रवार को धनबाद से 29 व बोकारो से दो मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने घर गए। सभी को मेडिकल किट, फल इत्यादि देकर विदा किया गया तथा निर्देश दिया गया कि अपने घरों में ही वे 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहें।

    इस संबंध में धनबाद डीसी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 29 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनको 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया।

    इधर, बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) से दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। दोनों व्यक्ति ओएनजीसी की एजेंसी एस्सार कम्पनी के कर्मी हैं, जो ओड़िसा से आए थे। इन्हें गोमिया प्रखंड अंतर्गत एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया था।

    शेष पांच से दो व्यक्ति का इलाज रिम्स में चल रहा
    दो व्यक्ति के पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद बोकारो जिला में अब पांच व्यक्ति पॉजिटिव केस के शेष बचे हैं। इनमें से तीन व्यक्ति का बीजीएच में इलाज चल रहा है जबकि दो व्यक्ति केमोथेरेपी के कारण रांची रिम्स में भर्ती हैं। पांचों की स्थिति सामान्य है।

    मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, हाथों को साबुन से धोते रहना सबसे बड़ा हथियार: डीसी
    बोकारो डीसी मुकेश कुमार ने दोनों व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है। डीसी ने बताया कि तीन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। पहला मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। दूसरा सामाजिक दूरी का पालन करना तथा तीसरा अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना। ये तीन बातों पर हमेशा ध्यान रखना है तभी कोरोना संपर्क भी नहीं कर सकेगा। ये तीनों कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.