Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नक्सली दस्ते से अकेले मोर्चा लेने वाली आदिवासी महिला को एसपी ने किया सम्मानित
    झारखण्ड

    नक्सली दस्ते से अकेले मोर्चा लेने वाली आदिवासी महिला को एसपी ने किया सम्मानित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    गुमला. पीएलएफआई नक्सलियों के दस्ते से अकेले लड़कर एरिया कमांडर बसंत गोप को मारने वाली बिनीता उरांव को जिले के एसपी एचपी जनार्दनन ने सम्मानित किया. शुक्रवार को एसपी गांव पहुंचकर बिनीता से पूरी घटना की जानकारी ली. उसके बाद बिनीता को 21 हजार रुपये बतौर इनाम  दिया. साथ ही राशन के पैकेट भी दिये. एसपी ने बिनीता को उसके परिवार की सुरक्षा  का भरोसा दिलाया.
    एसपी ने कहा कि इसी तरह की हिम्मत से अपराधियों का मनोबल टूटता है. लेकिन लोग कानून को हाथ में लेने का प्रयास ना करें. पुलिस को सूचित करें. इस तरह के लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस सक्षम है.
    एसपी ने कहा कि बिनीता ने खुद और परिवार की सुरक्षा के लिये ऐसा कदम उठाया. उसके स्थान पर कोई भी रहता तो यही करता. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. बिनीता को हर संभव सहायता और सुरक्षा दी जाएगी.
    परिवार की रक्षा के लिए नक्सलियों से लिया लोहा
    जिले के सदर थानाक्षेत्र के वृन्दा महुआ टोली में पीएलएफआई एरिया कमांडर बसंत गोप अपने साथियों के साथ गत मंगलवार रात को बिनीता के घर धाबा बोला था. लेकिन वह परिवारवालों पर हमला करता, उससे पहले बिनीता ने हिम्मत दिखाते हुए टांगी से उसपर हमला कर दिया. इस हमले में बसंत गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल एरिया कमांडर को लेकर उसके साथी जंगल भाग गये. दूसरे दिन सुबह जंगल से उसकी लाश मिली. सभी नक्सली हथियार से लैस थे, लेकिन बिनीता ने टांगी से उनसे अकेले मोर्चा ले ली थी *.
    2018 में छोड़ना पड़ा था गांव
    बिनीता ने बताया कि बसंत गोप के कारण उसका पूरा परिवार वर्ष 2018 में गांव छोड़कर चला गया था. बसंत गोप लेवी के लिए उसके परिवार को तंग करता था. परेशान होकर पूरा परिवार गांव छोड़कर रांची चला गया. लॉकडाउन के कारण कुछ दिन पहले उसका परिवार रांची से गांव लौटा. इसकी जानकारी जब बसंत गोप को मिली तो वह अपने साथियों के साथ मंगलवार रात को उसके परिवारवालों की हत्या करने घर आ धमका था.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    February 6, 2026

    पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.