रांची नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में फुटपाथ दुकानदारों ने आंदोलन शुरू कर दिया हैं। बुधवार को दिन रांची फुटपाथ दुकानदार संघ ने राजभवन के सामने ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में फुटपाथ दुकानदारों ने जीने खाने का हक की मांग करते हुए जो ‘जमीन सरकारी है, वही जमीन हमारी है’ का नारा लगाया। साथ ही आंदोलनकारियों की मांग है कि रांची नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों को परेशान करना बंद करे।
कचहरी चौक से मेन रोड होते हुए बिरसा चौक तक हटाया गया था अतिक्रमण:
गौरतलब, है कि रांची नगर निगम ने कचहरी चौक से मेन रोड होते हुए बिरसा चौक और रातू रोड होते हुए बिरसा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों सड़कों को फुटपाथ दुकानदारों से मुक्त किया जाएगा। इसी को लेकर अक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। रांची नगर निगम की टीम ने कचहरी चौक से मेन रोड होते हुए बिरसा चौक तक अतिक्रमण हटाया था।
दुकानदार संघ सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ कराई थी प्राथमिकी दर्ज:
सोमवार को बिरसा चौक पर दुकानदारों ने हंगामा काटा था और जो भी सामान जप्त हुआ था। उसे नगर निगम के वाहन को क्षतिग्रस्त कर उठा ले गए थे। इसके खिलाफ रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के अधिकारियों ने डोरंडा थाने में रांची फुटपाथ दुकानदार संघ सचिव अनिता दास समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

