Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर तृणमूल समर्थकों ने पत्थर फेंके, बोले- मां दुर्गा ने बचाया
    Breaking News

    भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर तृणमूल समर्थकों ने पत्थर फेंके, बोले- मां दुर्गा ने बचाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 10, 2020Updated:December 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

    वहीं, किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले से ही बात शुरू की। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद बंगाल में दौरे पर गए हैं। कार्यक्रम पहले से घोषित था। बंगाल की सरकार के ध्यान में भी वह कार्यक्रम था। इसके बावजूद जिस तरह की सुरक्षा चाहिए थी, वह नहीं मिली। आज उनके काफिले पर पथराव किया गया है।

    राज्य सरकार की अनदेखी निंदनीय

    तोमर ने कहा कि वहां पर हमारे महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। काफी समय से ध्यान में आ रहा है कि बंगाल में हिंसक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सामान्य तौर पर मतभिन्नता होती है, लेकिन ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती थीं।

    उन्होंने कहा कि ये घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यहां तक बढ़ गई हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर पथराव हो रहा है। इस पर भी सरकार अनदेखी करे, ये निंदनीय है। मैं बंगाल की घटना की निंदा करता हूं और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करता हूं।

    कैलाश विजयवर्गीय भी घायल

    नड्डा के साथ काफिले में चल रहे महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंका गया। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं।

    नड्डा बोले- मां दुर्गा की कृपा से बचा

    नड्डा ने डायमंड हार्बर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग में कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं रही और यह इनटॉलरेंस वाला राज्य बन चुका है। मां दुर्गा की कृपा से मैं यहां तक पहुंच पाया। ममता बनर्जी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। हम इस गुंडाराज को हराएंगे।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.