Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड

    March 2, 2026

    कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज

    March 2, 2026

    सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नशे में पत्नी की हत्या कर CRPF कैंप पहुंचा पति, किया सरेंडर
    झारखण्ड

    नशे में पत्नी की हत्या कर CRPF कैंप पहुंचा पति, किया सरेंडर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    चाईबासा.  पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में स्थित करमपदा गांव में मंगलवार सुबह 45 वर्षीय सेवियन भेंगरा ने घर के आंगन में ही अपनी पत्नी 32 वर्षीय रोशनी भेंगरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी सीआरपीएफ कैंप जाकर सरेंडर कर दिया. सीआरपीएफ के जवानों ने किरूबुरू पुलिस को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
    पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था
    जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. पति खलासी का काम करता था और पत्नी गांव के स्कूल में रसोइया थी. लेकिन कोरोना बंदी में दोनों बेरोजगार हो गये.
    और घर में ही बैठकर समय बीता रहे थे. मंगलवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद आरोपी सेवियन घर से बाहर निकल गया और कुछ देर में हड़िया पीकर घर लौटा. उसके बाद फिर पत्नी से झगडने लगा. इसी दौरान घर में रखे कुल्हाड़ी से उसने पत्नी पर कई वार कर दिये, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की हत्या के बाद वह सीआरपीएफ कैंप जाकर सरेंडर कर दिया.
    ग्रामीणों को सता रही बच्चों की चिंताग्रामीणों का कहना है कि सेवियन जब भी काम से घर लौटता था, पत्नी के साथ झगड़ा कर उसकी पिटाई करता था. यह आये दिन की बात थी. लेकिन वह पत्नी की हत्या कर देगा, इसका लोगों को अंदाजा नहीं था. ग्रामीणों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश देखा गया. दोनों के चार बच्चे हैं. ग्रामीणों को उनके बच्चों की चिंता सता रही है. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है. आरोपी और उसकी पत्नी लॉकडाउन में बेरोजगार हो गये थे. ऐसे में आर्थिक परेशानी के चलते भी दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. किरूबुरू थाने में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
    CRIME HUSBAND WIFE MURDER
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड

    March 2, 2026

    कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज

    March 2, 2026

    सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड
    • कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज
    • सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल
    • LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ
    • रांची के मधुकम इलाके से दो बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
    • झारखंड निकाय चुनाव 2026 में 48 निकायों में कौन जीता-हारा?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.