Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

    April 2, 2026

    धनबाद भू-धंसान हादसा: 3 की मौत पर भड़के डुमरी विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया जिम्मेदार

    April 2, 2026

    कुएं में फंसे हाथी को बचाने की कोशिश, गांव में जुटी भारी भीड़

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नहीं मिल रहा सब्सिडी का लाभ, किसान बाजार से बीज खरीदने को मजबूर
    झारखण्ड

    नहीं मिल रहा सब्सिडी का लाभ, किसान बाजार से बीज खरीदने को मजबूर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद हो चुकी है। किसानों के कर्ज माफी की योजना पर अब तक अमल नहीं हुआ है और किसानों को अनुदानित दर पर मुहैया कराए जाने वाले बीज का बजट 20 करोड़ से घटकर 15 करोड़ हो गया है। बाजार में बीज उपलब्ध भी नहीं, 90 फीसद किसान बाजार से बीज खरीदने को मजबूर हैं। जाहिर है किसानों के दर्द को समझने का दावा करने वाली सरकार के प्रयास सिर्फ जुबानी जमा खर्च तक सीमित हैं और राज्य में किसान अपने बूते ही खेती कर रहे हैं।

    मानसून के समय पर आने के बाद भी सीमित किसानों तक सरकारी बीज की पहुंच राज्य की मुख्य फसल धान समेत अन्य फसलों के लक्ष्य को प्रभावित कर सकती है। राज्य में पैक्स व लैम्पस के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर बीज मुहैया कराए जाने का प्रावधान है लेकिन ज्यादातर जगहों पर बीच उपलब्ध नहीं। मानसून समय से पूर्व आ चुका है, खेत लगभग तैयार हैं।

    ऐसे में किसान के पास इंतजार करने का समय नहीं और वह ऊंची दर पर बाजार से बीज खरीदने को मजबूर है। फिलहाल किसानों के बीच 26677 क्विंटल धान, 5310 क्विंटल मक्का, 1700 क्विंटल, अरहर, 15745 क्विंटल उड़द, 980 क्विंटल मूंग व 810 क्विंटल मूंगफली का बीज 50 फीसद अनुदान पर मुहैया कराया जा रहा है। करीब 37 हजार क्विंटल बीज का ही वितरण इस बार किसानों के बीच हो सकेगा, जबकि गत वर्ष यह आंकड़ा 73 हजार क्विंटल से अधिक था। वजह बजट की राशि में कटौती है।

    प्रति हेक्टेयर 70-100 किग्रा बीज की जरूरत

    धान की खेती के लिए बीज की क्वालिटी के अनुसार प्रति हेक्टेयर 70-100 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। राज्य सरकार ने 1800 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे आधार बनाया जाए तो किसानों को सिर्फ धान के लिए 12,60,000 क्विंटल से लेकर 18,00,000 हजार क्विंटल बीज की आवश्यकता है। जबकि मुहैया महज 26677 क्विंटल बीज ही कराया जा रहा है।

    राज्य में खेती की मौजूदा स्थिति

    फसल      लक्ष्य      आच्छादन   प्रतिशत

    धान       1800.00    134.878    7.49

    मक्का     312.56     102.893    32.92

    दलहन     612.90     43.694     8.76

    तेलहन      60.00     9.140       15.23

    मोटा अनाज  42.00    1.514      3.60

    कुल       2827.46    316.519    11.19

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद भू-धंसान हादसा: 3 की मौत पर भड़के डुमरी विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया जिम्मेदार

    April 2, 2026

    कुएं में फंसे हाथी को बचाने की कोशिश, गांव में जुटी भारी भीड़

    April 2, 2026

    असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन
    • धनबाद भू-धंसान हादसा: 3 की मौत पर भड़के डुमरी विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया जिम्मेदार
    • कुएं में फंसे हाथी को बचाने की कोशिश, गांव में जुटी भारी भीड़
    • Koylanchal Samvad e-paper | 2nd April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 2nd April | Ranchi
    • असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.