Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नासिक के अस्पताल में टैंकर भरते समय लीक हुई ऑक्सिजन गैस, 22 कोरोना मरीजों की वेंटिलेटर पर मौत
    Breaking News

    नासिक के अस्पताल में टैंकर भरते समय लीक हुई ऑक्सिजन गैस, 22 कोरोना मरीजों की वेंटिलेटर पर मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की घटना में 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सिजन की कमी की वजह से लोगों की एक तरफ जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ नासिक में टैंकर भरते समय लीकेज हो जाने से यह हादसा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

    यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी है। यहां अचानक ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

    कोरोना के बढ़ते केस के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में ऑक्सिजन की भारी कमी है। इसकी वजह से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सिजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए। ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सिजन मुहैया हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।

    देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा, ‘नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

    नासिक की इस घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के चलते मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.