Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»नासिक में चलती बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत, कई झुलसे
    राष्ट्रीय

    नासिक में चलती बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत, कई झुलसे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक बस में भयावह आग लग गई है. हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नांदूरनाका नाम की जगह पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है. नासिक पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि कर दी है. पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें कुछ लोगों की मौत हुई है. अभी मरने वालों की संख्या 11 बताई जा रही है.

    नासिक पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार रात एक बस में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी.

    हादसा उस वक्त हुआ जब धुले से मुंबई जा रहा ट्रेलर बस से टकरा गया. आठ से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायलों को फायर ब्रिगेड ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. ट्रैवल कंपनी के मालिक गुड्डू ने बताया कि स्लीपर बस में करीब 30 यात्री सवार थे. घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    तड़के नासिक-औरंगाबाद मार्ग पर होटल मिर्च चौक पर हुए हादसे में एक निजी यात्री बस जलकर खाक हो गई. आग इतनी भीषण थी कि आठ से दस लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह 04:20 बजे हुआ.

    इसमें ट्रक का डीजल फट गया और इधर-उधर फैल गया, वहीं दूसरी ओर बस ने एक अन्य चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी. इसके तुरंत बाद बस में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.