रांची: नामकुम थाना के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास रविवार की दोपहर बदमाश ने एक जमीन कारोबारी पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित जमीन कारोबारी का नाम बुलंद है और वह नामकुम थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।
बुलंद अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचा और गोली चला दी।
गोली चलने के बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। गोली चलाने वाले अपराधी का नाम अनवर बंगाली बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

