Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नेतरहाट घूमने गए छात्रों की कार खाई में गिरी, दो की मौत; 4 गंभीर रूप से घायल
    झारखण्ड

    नेतरहाट घूमने गए छात्रों की कार खाई में गिरी, दो की मौत; 4 गंभीर रूप से घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक पर्यटक कार खाई में गिर जाने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतकों और सभी घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां धनबाद निवासी आरजू बॉस (20 वर्ष) और शिवराम सत्यम (20 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मंडल, प्रीतम कुमार और राहुल शर्मा को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद निवासी आरजू बॉस, शिवराम सत्यम, करण मंडल, प्रीतम कुमार, राहुल शर्मा और कुडू निवासी एक अन्य युवक रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार की शाम सभी दोस्तों ने मिलकर नेतरहाट घूमने जाने का निर्णय लिया। सभी युवक रात को ही एक गाड़ी में सवार होकर नेतरहाट के लिए निकल गए। रात के लगभग 11 बजे जैसे ही छात्रों की कार नेतरहाट घाटी के मिलिट्री मोड़ से आगे बढ़ी, तो तीखा मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सीधे लगभग 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

    घटना के बाद दो युवक किसी प्रकार कार से निकले और खाई से ऊपर चढ़कर सड़क तक पहुंचे। इनमें से एक युवक जो कुडू का रहने वाला है, उसने अपने परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी। साथ ही लाइव लोकेशन भेज कर घटनास्थल की जानकारी दी। इसके बाद परिजन के द्वारा गुरदरी पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद कार में फंसे सभी युवकों का रेसक्यू किया गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से रात के 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.