Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पटना में बीच सड़क पर ट्रिपल मर्डर, पत्नी व बेटी हत्या कर खुद को गोली मार की आत्महत्या
    Breaking News

    पटना में बीच सड़क पर ट्रिपल मर्डर, पत्नी व बेटी हत्या कर खुद को गोली मार की आत्महत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 28, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का VIDEO सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। अंत में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

    शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

    दिल दहलाने वाली यह वारदात गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की है। गुरुवार की दोपहर 12:20 के करीब यह वारदात IPS नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चलीं। इसके बाद सन्नाटे से भरे इलाके में सनसनी मच गई।

    इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई, वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं। इसमें वर्तमान और रिटायर्ड IPS के घर भी शामिल हैं।

    जांच के लिए FSL की टीम भी आई
    घटनास्थल पर थाने की पुलिस के साथ ही पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो जांच करने पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम भी आई। इलाके के लोगों की मानें तो राजीव लोडेड पिस्टल लेकर पहले से घात लगाए था। दरअसल, उसकी बेटी सारा, पत्नी प्रियंका और सास 3 दिन पहले बेगूसराय में एक शादी में शामिल होने गई थीं। राजीव को इन सभी के आने की जानकारी मिल चुकी थी। इसलिए जिस गली में सारा की नानी किराए के मकान में रह रही थी, उसी के कॉर्नर पर राजीव इन सभी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही तीनों आईं, वैसे ही उसने गोली मार दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.