जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया वही पटमदा इलाके में एक महिला की लाश पेड से लटकती मिली। गोविंदपुर से अगवा युवती के पिता की शिकायत पर मानगो दाईगुट्टू के युवक रोहित शर्मा के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस युवती की बरामदगी का प्रयास कर रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
पटमदा के बोड़ाम में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के बाेड़ाम थाना की पुलिस ने पलासडीह में नीम के पेड में दुपट्टा से फंदे से लटकता हुआ एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान पिंकू महतो के रूप में की गई। मृतका की मां की शिकायत पर बोड़ाम थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

