Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पति का था नाजायज संबंध , पत्नी ने तीन बच्चों संग लगायी कुएं में छलांग, दो की मौत
    झारखण्ड

    पति का था नाजायज संबंध , पत्नी ने तीन बच्चों संग लगायी कुएं में छलांग, दो की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के बोकेया गांव में रविवार की दोपहर राजेश चौधरी की पत्नी संगीता देवी 28 वर्ष अपने तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में संगीता तथा इसकी बड़ी बेटी पायल कुमारी 6 वर्ष की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की तत्परता से दो अन्य बेटी गुड़िया 4 वर्ष व बेबी 2 वर्ष को कुएं से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बेबी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में संगीता के पिता मेराल थाना परसही गांव निवासी विश्वनाथ चौधरी ने अपने दामाद राजेश चौधरी समेत इसके परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के विरुद्ध संगीता तथा उसकी पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

    घटना के संबंध में संगीता का भाई संजय चौधरी ने बताया कि उसकी बहन को तीन बेटियां होने के बाद राजेश चौधरी तथा उसके परिवार के सदस्य प्रताड़ित किया करते थे। इस मामले को कई बाद गांव में ही पंचायत हुई तथा एक बार मामला थाना तक भी पहुंचा। जहां पुलिस के पहल पर संगीता को ससुराल भेजा गया था। उसने बताया कि इसके बाद भी लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा।

    इसकी जानकारी मिलने के बाद जब हम अपने और परिजन को लेकर संगीता के यहां राजेश को समझाने पहुंचे तो हमें भविष्य में बोकेया गांव नहीं आने की हिदायत देकर वापस कर दिया गया। बताया जा रहा कि रविवार की सुबह से ही संगीता और राजेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद मौका पाकर संगीता अपने तीन बेटियों के साथ घर के बगल में स्थित एक कुएं में कूद गई।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    • झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    • साइबर ठगी का शिकार बन गए विधायक शशि भूषण मेहता, गाड़ी की नीलामी के नाम पर ठगों ने उड़ाए 1.27 लाख
    • पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा NH पर खड़े प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव, इलाके में दहशत
    • झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.