झारखंड के पाकुड़ में सनसनीखेज वारदात हुई है। देवीनगर पंचायत के कोटलपोखर गांव में गुरुवार रात को पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में पति ने पहले पत्नी का हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों की पहचान कोटालपोखर गांव निवासी पंसुरी टुडू 32 वर्ष तंथा पति सीपीए सोरेन 38 वर्ष के रूप में की गई है।
घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को शुक्रवार को मिली। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, पुनीत कुमार गौतम, मुकुल भगत पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटना की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में पहले पति ने पत्नी का हल से मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर घर के बगल में ही स्थित अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

