Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पत्तल बनाकर घर चला रही इंटरनेशनल फुटबॉलर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के डीसी को दिया सरकारी मदद पहुंचाने के निर्देश
    झारखण्ड

    पत्तल बनाकर घर चला रही इंटरनेशनल फुटबॉलर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के डीसी को दिया सरकारी मदद पहुंचाने के निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2020Updated:August 7, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जिले के बाघमारा की रहने वाली इंटरनेशनल फुटबॉलर संगीता सोरेन इन दिनों पत्तल बेचकर परिवार चलाने को मजबूर है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को संगीता सोरेन और उनके परिवार को जरूरी सरकारी मदद से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। जल्द ही खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीति और कार्यप्रणाली के साथ जनता के समक्ष आने वाली है।

    पत्तल बनाकर कर रही है, जीवन यापन
    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद के बाघमारा निवासी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता सोरेन पत्तल बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण को मजबूर है। संगीता ने 2018 में भूटान सहित एशिया के कई देशों में देश का नाम रोशन किया। लेकिन आज संगीता की सुध लेने वाला कोई नहीं।

    संगीता ने बताया कि घर चलाने के लिए वो जंगल जाती है और फिर वहां से पत्तों को लाकर पत्तल बनाकर बाजार में बेचती है जिससे उनका घर चलता है। उन्होंने बताया कि 2018 में भूटान में खेलने के लिए झारखंड से सिर्फ दो लड़कियों का चयन हुआ था जिसमें वे भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि वे 2018-19 में भूटान और थाइलैंड में फुटबॉल खेल चुकी हैं। इसके अलावा वे गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में भी खेल चुकी हैं।

    इंटर की स्टूडेंट हैं संगीता
    संगीता सोरेन ने बताया कि वे इंटर की स्टूडेंट हैं और धनबाद एसएसएलएनटी कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वे छह भाई बहनों में पांचवे नंबर की हैं। उनके घर में मम्मी-पापा के अलावा भइया-भाभी, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई रहता है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। संगीता ने बताया कि पिता अब काम नहीं करते जबकि मां गांव में दूसरों के जानवर चराती है। वहीं भइया मजदूरी करता है जिससे घर चलता है। कभी-कभी हालात खराब हो जाते हैं तो जंगल से पत्तियां लाकर पत्तल बनाती है जिससे कुछ पैसे आते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.