Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पत्थर से कुचल कर नाबालिग लड़के की हत्या, मृतक का दोस्त हिरासत में
    झारखण्ड

    पत्थर से कुचल कर नाबालिग लड़के की हत्या, मृतक का दोस्त हिरासत में

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ​​​​​​​मेदिनीनगर: शहर थानाक्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला निवासी अमजद हुसैन के 17 साल के बेटे मो. महताब की हत्या सोमवार की रात कर दी गई। मंगलवार की सुबह महताब का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कोयल नदी में मिला। शव चनवारी घाट के सामने नदी के बालू पर शव पड़ा था। पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। हत्यारे ने उसका चेहरा भी कुचल दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    मो. महताब शहर के एक पानी प्लांट में काम करता था। मृतक के चचेरे भाई मो. शाहिद हुसैन ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे महताब पानी प्लांट से काम कर घर आया था। इसी बीच पहाड़ी मुहल्ले का ही रहने वाला फारुख उसके घर आया और महताब को अपने साथ ले गया। दोनों दोस्त थे।

    रात के बाद जब महताब सुबह भी घर नहीं आया तो उसकी मां ने उसका पता लगाने के लिए कहा। खोजबीन के दौरान ही बालू पर महताब की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी शहर थाना को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। महताब को साथ लेकर जाने वाले फारुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.