जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर छह निवासी बीरबल सिंह के दूसरे छोटे पुत्र पंकज कुमार सिंह (34 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंकज सिंह टीआरएफ कंपनी का कर्मचारी था। उसका पत्नी के साथ दिन में विवाद हुआ था। पत्नी ने पति का मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली थी, जिसके बाद शाम को अपने कमरे में फांसी लगा ली।
दीपावली से ही पंकज का विवाद पत्नी से चल रहा था। पंकज के पिता पांच भाई हैं। संयुक्त रूप से उनके यहां छठ पर्व का आयोजन किया गया था। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है।

