Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश

    February 21, 2026

    SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब

    February 21, 2026

    Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पद्मश्री अवॉर्ड विजेता प्रेमलता अग्रवाल के घर चोरी, मेडल भी साथ ले गए चोर
    झारखण्ड

    पद्मश्री अवॉर्ड विजेता प्रेमलता अग्रवाल के घर चोरी, मेडल भी साथ ले गए चोर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 19, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने उनके जमशेदपुर स्थित फ्लैट में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन चोरों ने नकदी और दूसरे कीमती सामान पर हाथ साफ किया ही, साथ ही उनका पद्मश्री सम्मान भी ले गए। घटना के वक्त प्रेमलता अग्रवाल अपने दूसरे फ्लैट पर थी और घर खाली था।

    जमशेदपुर स्थित फ्लैट में चोरी
    पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा कि चोरी की ये वारदात प्रेमलता अग्रवाल के जमशेदपुर में कदमा स्थित केडी फ्लैट में हुई है। पूरे मामले का खुलासा सोमवार तड़के सुबह हुआ। अज्ञात चोरों ने उनके घर से 20 हजार रुपये, चांदी के सिक्के और दूसरे कीमती सामान उठा ले गए।

    मेडल भी साथ ले गए चोर
    इसके साथ चोर उस मेडल को भी अपने साथ ले गए जिसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने हाथों से पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल को पुरस्कार स्वरुप देकर सम्मानित किया था। जिस समय ये पूरी घटना हुई प्रेमलता अग्रवाल के घर पर कोई नहीं था। प्रेमलता अग्रवाल अपने परिवार के साथ दूसरे आवास पर थीं।

    प्रेमलता अग्रवाल ने चोरों से की ये अपील
    प्रेमलता अग्रवाल ने मेडल की चोरी करने वालों से यह आग्रह किया है कि जिस मेडल की चोरी की गई है, वह उन्हें लौटा दें। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत से यह मेडल उन्हें मिला है। वहीं कदमा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चोर पिछले कुछ दिनों से घर पर नजर रख रहे थे, जब वो नए फ्लैट में गई थी, तो उसी रात में चोरों ने ये वारदात की। फिलहाल हमें कुछ सुराग मिले हैं जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश

    February 21, 2026

    SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब

    February 21, 2026

    Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश
    • SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब
    • Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक
    • Jharkhand में मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, गलत जानकारी पर सख्त सजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 21st Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 21st Feb | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.