पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत बरसैता गांव निवासी नारद दुबे के 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा दुबे की गुरुवार तड़के अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। इधर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पाटन-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया है । इधर घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर दिया है । सड़क जामकर रहे ग्रामीण मृतक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय कृष्णा दुबे सूरमें त काम करता था वह गुरुवार की अहले सुबह घर आ रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने महिंद्रा मोड़ के आसपास हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है।

