Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में गैंगस्टर कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या
    झारखण्ड

    पलामू में गैंगस्टर कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिला में बुधवार को एक गैंगस्टर की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गैंगस्टर कुणाल सिंह को सुबह-सुबह शहर थाना क्षेत्र के अघोर आश्रम रोड में गोली मारी गयी. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह गैंगस्टर कुणाल सिंह अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहा था.इसी दौरान पहले अपराधियों ने कुणाल सिंह की कार को टक्कर मारी, फिर लगातार तीन गोलियां चला दी. गोली कुणाल के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में लगी. गोलीचालन की घटना के बाद तत्काल घायल कुणाल को मेदिनीनगर के पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया गया है कि कुणाल सिंह सुदना स्थित अपने आवास से बिस्फुटा की ओर जा रहा था.

    इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने एक योजना के तहत उसकी कार को टक्कर मार दी. कार को टक्कर मारने के बाद मौका मिलते ही अपराधियों ने कुणाल सिंह को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये.

    बताया जाता है कि आपराधिक गिरोह के सरगना और एक्स आर्मी मैन कुणाल किशोर सिंह समेत चार अपराधियों को आर्म्स एक्ट के तहत सजा सुनायी गयी थी. आर्म्स एक्ट के छह साल पुराने मामले में व्यवहार न्यायालय की निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए 15 मार्च, 2018 को सात-सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी.

    कोर्ट ने सभी पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर सभी को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतने का कोर्ट ने आदेश दिया था. इसी मामले में कुणाल फिलहाल जमानत पर था. उसे पहले वर्ष 2009 में पलामू के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू की सक्रियता से गिरफ्तार किया गया था.

    उस दौरान कुणाल सिंह अपराध की दुनिया में चर्चित हो रहा था. आजसू पार्टी के नेता साजिद अहमद सिद्दीकी उर्फ बॉबी खान की हत्या में उसकी संलिप्तता सामने आयी. इसके बाद कुणाल ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ज्ञानचंद पांडेय के पोते अभिनव पांडेय का अपहरण कर लिया था. इसके बाद कुणाल को रांची स्थित आर्मी कैंप से गिरफ्तार किया गया था.

    CRIME MURDER PALAMU
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    February 6, 2026

    पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.