Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में गोली मारकर महिला की हत्या: अपराधियों ने खाट पर सोई अवस्था में महिला के कनपटी पर मारी गोली
    झारखण्ड

    पलामू में गोली मारकर महिला की हत्या: अपराधियों ने खाट पर सोई अवस्था में महिला के कनपटी पर मारी गोली

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के सतबरवा चट्टी के बदलाया टोला में शनिवार को तड़के अकलू भुईयां की 35 वर्षीया पत्नी दुखनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने घर के एक कमरे में सो रही थी। इसी बीच अपराधियों ने उसे कनपटी में सटाकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। महिला के 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे तीन लोग शराब पीने के दौरान झगड़ा कर रहे थे। मां ने इन्हें लड़ने से मना किया था। बताया कि इसके बाद वे सब चले गए। मां समेत परिवार के सभी लोग घर में सो गए। आधी रात बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनी।

    उठा तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी है। यह देख हम सब रोने लगे। इनके रोने व गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हुए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। आशंका है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ गलत कार्य किया गया हो। हालांकि थाना पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

    अवैध शराब बेचती थी महिला

    ग्रामीण व पुलिस के अनुसार अकलू भुईयां की पत्नी दुखनी देवी अपने घर पर महुआ का अवैध शराब बेचती थी। इसके कारण घर पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग शराब पीने आते थे।

    मृतका छोड़ गई चार बच्चे

    मृतका दुखनी देवी के 4 नाबालिग बच्चे हैं। इसमें एक बेटा व तीन बेटियां शामिल हैं। एक बेटा पवन कुमार 14 वर्ष, नेहा कुमारी 7 वर्ष, पूजा कुमारी 5 वर्ष व राखी कुमारी 7 माह की है। मृतका का पति अकलू भुईयां 1 सप्ताह पूर्व विशाखापट्टनम काम करने गया है। मृतका घर में रह कर शराब बेचती थी। डब्ल्‍यू नामक व्यक्ति समोसा-पकौड़ी बेचता था। मृतक के पूरे घर में खिड़की दरवाजा नहीं है।

    ‘शराब पीने को लेकर कुछ लोगों के साथ महिला दुखनी देवी की नोकझोंक हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संदिग्ध चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।’

    कर्ण कुमार नाग, थाना प्रभारी, सतबरवा, पलामू।

    CRIME CRIME NEWS JHARKHAND JHARKHAND NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.