Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में ट्रैक्टर से कुचलने से 10 साल के बच्चे की मौत
    झारखण्ड

    पलामू में ट्रैक्टर से कुचलने से 10 साल के बच्चे की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मारीभांग गांव में तालाब निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय दिलखुश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे घेर लिया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. ये घटना दोपहर 2:30 बजे की बतायी जाती है. थाना प्रभारी गौतम राय ने बताया कि मृतक के पिता विनोद विनोद भुईयां द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही परिजन घर वापस लेकर आ गये थे.

    हादसे की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार मारीभांग गांव में मंटू तिवारी अपने निजी तालाब में मिट्टी कटाई का कार्य करा रहे थे. मिट्टी उठाव कर ट्रैक्टर उसे दूसरी जगह ले जाकर गिरा रहा था. अपने घर के पास बच्चा खेल रहा था. इसी क्रम में बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे बच्चे का सिर बुरी तरह कुचल गया. आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति देखते हुए एमएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता विनोद भुईयां ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए वह अस्पताल गया था. इसी क्रम में ये घटना घटी है.

    लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम राय ने बताया कि मृतक के पिता विनोद विनोद भुईयां द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही परिजन घर वापस लेकर आ गये थे. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का पिता गरीब परिवार से आता है. मंटू तिवारी के दबाव के कारण थाना में मामला दर्ज नहीं कराना चाहता है. आरोप है कि बच्चे के शव को अस्पताल से मंटू तिवारी निजी कार से लेकर भाग गया था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को थाना लाया गया, लेकिन अभी तक इस मामले में न तो प्राथमिकी दर्ज हुयी है और न ही शव का पोस्टमार्टम हुआ है. परिजन शव के साथ लेस्लीगंज थाना में हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.