पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के धानुडीह गांव के टोला पिपरहवा में डायन बिसाही को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए । बताया जाता है कि पिपरहवा के कमेशरी चौहान व विजय चौहान के बीच डायन बिसाही को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस संबंध में एक पक्ष के विजय चौहान ने बताया कि दूसरे पक्ष के कमेशरी चौहान हमेशा बीमार रहते थे। उनका आरोप है कि उनकी भाभी रिता कुंवर डायन हैं। उन्हीं के द्वारा कुछ कर दिया जाता है। इससे कमेशरी चौहान बीमार हो जाता हैं ।इस बात को लेकर कमेशरी चौहान के पूरे परिवार वाले बराबर झगड़ा करते थे । इस मामले को लेकर पूर्व में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई थी। बावजूद मामला सुलझ नहीं सका । रिता कुंवर अपने बच्चों के साथ खलारी में रहती है । उनके पति उदय चौहान की मौत विगत 15 जुलाई 2021 को हो गईं है। इस मामले को लेकर पुनः पंचायत होना था। इसी को लेकर रिता कुंवर खलारी से 18 अगस्त को पिपरहवा आयी थी।विजय चौहान कमेशरी चौहान को सूचना देने गया था कि रीता कुंवर आ गई है। पंचायत बुलाइये । उस इसी बीच कमेशरी चौहान के परिवार वाले विजय चौहान को उठा कर घर में ले गए और टांगी से माथा पर हमला कर दिया ।इससे विजय चौहान घायल हो गया ।झगड़ा की जानकारी मिलते ही विजय चौहान के स्वजन भी वहां पहुंचे उनके साथ भी मारपीट शुरू हो गई । इसमें एक पक्ष के विजय चौहान , मंटू चौहान , शंभू चौहान , संजय चौहान , सुनील कुमार व दूसरे पक्ष के कांति देवी व संतोष कुमार आदि जख्मी हैं । सभी ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
लोहरदगा के भंडरा में मामूली विवाद में पत्नी ने खाया कीटनाशक
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कसपुर गांव निवासी मंगरा उरांव की पत्नी जादी उराईन (36 वर्ष) ने शुक्रवार की देर रात कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इसकी जानकारी स्वजनों को होते ही जादी उराईन को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ओम कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर जादी को खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दिया। स्वजनों ने बताया कि जादी व उसके पति मंगरा उरांव के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बीच जादी उराईन ने खेती किसानी कार्य के लिए घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसकी जानकारी होने के बाद स्वजन उसे इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। फिलवक्त जादी की हालत ठीक है।

