Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में थानों और पिकेट का एसपी ने किया निरीक्षण
    झारखण्ड

    पलामू में थानों और पिकेट का एसपी ने किया निरीक्षण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू:  नए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा लगातार सक्रियता दिखा कर विधि व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. 2 दिन पहले जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में सड़क जाम की स्थिति को लेकर दिशा निर्देश देने के बाद रविवार को उन्होंने जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया. थानों के निरीक्षण के दौरान एसपी के द्वारा ना सिर्फ कांडों की समीक्षा की गई. वही पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से खुलकर बात की गई. उनकी समस्या सुनी गई और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया.

    पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने रविवार को उंटारी रोड, रेहला, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद, छतरपुर थाना व कामगारपुर पिकेट निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा कर ज़रूरी दिशा-निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिया. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को केस डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती तेज करने एवं गश्ती के दौरान पूर्ण रूप से चौकन्ना एवं चुस्त रहने की बात कही.

    उन्होंने न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा एसपी ने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा में बिहार के सोन नगर से गढ़वा रोड तक तीसरी रेलवे लाइन (फ्रेट कॉरिडोर) बिछा रही अशोक बिल्डकॉन के कार्यालय का अवलोकन किया. यहां उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया.

    ज्ञातव्य है कि तीन दिन पूर्व यहां अपराधियों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी थी. अंधाधुंध फायरिंग में एक कर्मी को सीने में गोली लग गई थी. मामले में कोयलांचल के कुख्यात अपराधी अमन साहू और मयंक सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है.

    थानों में विशेष साफ-सफाई रखने पर दिया जोर

    निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानों में विशेष साफ-सफाई रखने की बात कही. उन्होंने इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही. वहीं थानों में आने वालों लोगों से मित्रवत व्यवहार करने की भी बात कही. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से उनके व्यक्तिगत समस्याओं की भी जानकारी ली.

    मास्क का लगातार उपयोग करें : एसपी

    पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना. उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए कई अहम टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए खूद को स्वच्छ रखें, हमेशा मास्क पहने व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.