झारखंड के पाकुड़ में चाचा ने अपने नबालिग भतीजी मर्शिला मरांडी (10 वर्ष) और भतीजे बाबूलाल मरांडी (8वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के एक-एक आंख भी निकाल लिए हैं। इसके बाद शव को गांव के पास ही खलिहान में फेंक कर फरार हो गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है। वहीं आरोपी के माता पिता और भाई को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को लगभग 6 बजे दोनों बच्चों को उसके चाचा के साथ देख गया था। वे उसे अपने घर ले जा रहे थे। दोनों रात में भी घर नहीं लौटे। सुबह परिजनों को उनका शव दूरी स्थित खलिहान में मिला। इसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया।
शव के पास से गायब है आंख
बच्चो के पिता प्रेम मरांडी का बयान दर्ज किया. दो बच्चों की निर्मम हत्या से गांव में मातम पसरा है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया मृतक के पिता प्रेम मरांडी अपने रिश्तेदार पर संदेह जता रहे हैं। डॉग स्क्वायड के माध्यम से आंख को खोजने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन खबर लिखे जाने तक आंख नहीं मिल पाया है।
