दुमका: नगर थाना की पुलिस ने शहर के रसिकपुर स्थित पायल लाज से नौ जुलाई को लापता कक्षा नौ की छात्रा 14 वर्षीय सोनी कुमारी का शव सोमवार को रेलवे स्टेशन के पीछे बलिया डंगाल स्थित जंगल से बरामद कर लिया। गला दबाकर जान लेने के बाद शव के हाथ पैर बांधकर दफना दिया गया था।मृतका हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट की रहने वाली थी। सोनी की हत्या उसी लाज में रहकर इंटर की पढ़ाई करने वाली बासुकीनाथ की कोमल कुमारी ने करवाई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल कोमल, उसके प्रेमी सचिन यादव व दोस्त रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पिता सुबोध कापरी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने रविवार को कोमल को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की, उसने स्वीकार किया कि उसने ही रसिकपुर के एक लाज में रहने वाले सचिन यादव व रियाज अंसारी से सोनी की हत्या कराई। सोनी ने उसका मोबाइल नंबर कई लड़कों को दे दिया था और लड़के उसे फोन कर परेशान करते थे। इसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार रात दोनों युवकों को उठाया और उनकी निशानदेही पर उस जगह जाकर शव को दफनाया था। सोमवार काे पुलिस सदर सीओ सह दंडाधिकारी यामुन रविदास के साथ मौके पर गई और जीसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी देवव्रत पोददार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छात्रा समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
फाेन नंबर और लड़कों को देने पर ही काेमल ने अपने दो दोस्त की मदद से सोनी की हत्या करवाई है। नौ जुलाई को ही घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद दोनों ने शाम पहले गडढा खोदा और रात को शव को ले जाकर दफना दिया।
-नूर मुस्तफा अंसारी, एसडीपीओ, दुमका सदर

