Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आय से अधिक संपत्ति केस में बड़ा एक्शन, ACB ने IAS विनय चौबे की पत्नी को भेजा नोटिस

    December 15, 2025

    झारखंड की युवती की यूपी में हैवानियत भरी हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल, दंपती गिरफ्तार

    December 15, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, देवघर केस की FIR निरस्त

    December 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»पालघर हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर
    राष्ट्रीय

    पालघर हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 24, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की जा रही है। इसे लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। इस घटना में 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर सियासत में भी गर्माहट बरकरार है। पहले घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी, लेकिन राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया था कि गिरफ्तार किया गया कोई भी व्यक्ति मुस्लिम नहीं है।

    भाजपा मे लगाया था एनसीपी और कम्यूनिस्ट पार्टी पर आरोप

    विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने बुधवार को दावा किया था कि वायरल वीडियो फुटेज में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने वाले लोग एनसीपी और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता हैं। प्रवीण दरेकर ने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने 101 आरोपियों की सूची जारी कर यह बताने की कोशिश की है कि इसमें कोई मुस्लिम नहीं है। लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं, वे कौन हैं और किससे संबंधित हैं। भाजपा नेता दरेकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में एनसीपी के जिला परिषद सदस्य काशीराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौधरी, कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुनील रावते, रामदास असारे आदि दिख रहे हैं। यदि गृहमंत्री देशमुख इन लोगों का नाम जाहिर करेंगे तो यह पता चलेगा कि साधुओं की हत्या में किसका हाथ है।

    यह था मामला

    बता दें कि 16 अप्रैल की रात जब दो साधू और उनका ड्राइवर किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मुंबई से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उनके वाहन को पालघर जिले के एक गांव के पास रोक लिया गया जहां भीड़ ने बच्चा चोरी करने के संदेह में तीनों को कार से बाहर निकाला और उनकी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    FASTag KYV Update: अब KYC नहीं, KYV भी जरूरी, नहीं तो Fastag होगा बंद

    December 15, 2025

    लियोनल मेसी ने रखा भारत में कदम, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस हुए क्रेजी

    December 13, 2025

    गोवा के नॉर्थ गोवा के अरपोरा में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 25 लोगों की मौत

    December 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आय से अधिक संपत्ति केस में बड़ा एक्शन, ACB ने IAS विनय चौबे की पत्नी को भेजा नोटिस
    • झारखंड की युवती की यूपी में हैवानियत भरी हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल, दंपती गिरफ्तार
    • झारखंड हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, देवघर केस की FIR निरस्त
    • FASTag KYV Update: अब KYC नहीं, KYV भी जरूरी, नहीं तो Fastag होगा बंद
    • रांची में बड़ा एक्शन: कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो लाइन क्लोज, SSP का सख्त फैसला
    • मानगो थाना बना रणक्षेत्र: दो नर्सिंग होम संचालकों की रंजिश में थाने के भीतर हिंसा और तोड़फोड़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.