घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के सामने स्थित केला बागान में दो अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर लिया है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
मृतकों की पहचान एम देवादसु अैर लोकेश के रूप में की गई। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर श्यामनंद मंडल ने बताया कि जिस मृतक की पहचान की गई है, दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पिछले काफी सालों से घाघरा में आकर रहते थे और केला की खेती का काम करते थे।
श्यामनंद मंडल ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मृतकों में से एक की बाइक अपने साथ ले गए और लोहरदगा स्थित सेन्हा थाना क्षेत्र में आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

