रांची: पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में 52 पॉजिटिव मरीज मिले। 76 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब राज्य में 449 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक झारखंड में 3,46,171 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 3,40,579 ठीक भी हुए।
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 6, देवघर में 3, धनबाद में 1, पूर्वी सिंभूम में 10, गुमला में 2, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, लातेहार में 5, लोहरदगा में 2, पलामू में 4, रामगढ़ में 4, रांची में 9, साहिबगंज में 1, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 2

