Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह से परेशान बेटे ने कर ली आत्महत्या
    झारखण्ड

    पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह से परेशान बेटे ने कर ली आत्महत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    सोनुआ : पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की एक अफवाह ने झारखंड में एक युवक की जान ले ली. मामला पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट गांव का है. गांव के कुछ युवकों ने अफवाह फैला दी कि वर्मा महतो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इससे वर्मा महतो का बेटा प्रधुम महतो (21) परेशान रहने लगा और अंतत: उसने आत्महत्या कर ली.

    वर्मा महतो की पत्नी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को काफी समझाया कि उसके पिता के कोरोना से संक्रमित होने की खबर झूठी है. कोरी अफवाह है, लेकिन उनकी बात पर विश्वास करने की बजाय उसने अफवाह को सच मान लिया और परेशान होकर अपनी जान दे दी.

    मृतक की मां ने बताया कि यह अफवाह गांव के ही कुछ युवकों ने फैलायी थी. इससे प्रधुम परेशान था. शनिवार की रात नौ बजे वह घर से निकला. इसके बाद लौटा ही नहीं. रविवार सुबह उसकी दादी ने गौहाल (पशु रखने का घर) खोला, तो देखा कि प्रधुम साड़ी के फंदे से झूल रहा था. प्रधुम की मां विमला महतो ने बताया कि उनके पति वर्मा महतो मध्यप्रदेश में नौकरी करते हैं. लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उन्हें प्रशासन ने रोक लिया. इसके बाद बस से वे रांची पहुंचे थे.

    फिलहाल उन्हें रांची के संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. वहां पोड़ाहाट गांव के अन्य आठ लोग भी क्वारेंटाइन हैं. इस कारण वह घर नहीं पहुंच सके. घटना के बाद पोड़ाहाट के मुखिया अजीत मांझी ने मंत्री जोबा मांझी से गुहार लगायी है कि बेटे के अंतिम दर्शन के लिए उसके पिता को रांची से सोनुआ लाया जाये. प्रधुम की मां विमला देवी ने बताया कि मजाक में कही गयी एक बात ने उनके बेटे के दिमाग पर गहरा असर डाला था. इस अफवाह की वजह से वह काफी दबाव में था. पिता के लॉकडाउन में फंसने को लेकर प्रधुम परेशान था. शनिवार को गांव के कुछ युवकों ने उसके पिता के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैला दी. यह बात उसने मुझे बतायी, तो समझाया कि यह बात झूठ है. उसके पिता स्वस्थ हैं. इसके बाद भी उसने खुदकुशी कर ली.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.