Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»पीएम मोदी कल मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे बात
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी कल मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे बात

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को अपराह्न तीन बजे राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बातचीत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बाहर निकलने के साथ साथ कोरोना से निपटने के उपायों के अगले चरण पर चर्चा होगी। बीते दिनों प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘जान भी… जहान भी’ की बात कही थी।

    पीएम मोदी  चाहते हैं कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में लोगों की जान के साथ साथ अर्थव्‍यवस्‍था को भी धीरे धीरे शुरू किया किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने के साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोरोना को हराने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

    बता दें कि देश में 25 मार्च को पहली बार देशव्‍यापी लॉकडाउन की घो‍षणा की गई थी जिसे 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन जमातियों के साथ साथ दूसरी वजहों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया था। बाद में इस लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि लॉकडाउन के मौजूदा दौर में आर्थिक गतिविधियों को भी तेजी से बढ़ावा दिया गया है।

    इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने और कामगारों के साथ-साथ संयंत्रों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। एनडीएमए ने कहा है कि औद्योगिक इकाइयों को सफलतापूर्वक दोबारा शुरू करने और जोखिम को कम करने के लिए इन दिशानिर्देशों का पूरी तरह अनुपालन अन‍िवार्य है।

    उल्‍लेखनीय है कि देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई जबकि कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो बीते 24 घंटे में संक्रमण से 128 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,277 नए मामले सामने आए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर करीब 30.75 फीसद है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026

    LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 मार्च से बदल रहे ये 5 बड़े नियम, जानिए सबकुछ

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.