Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi

    January 23, 2026

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पुजारी की गोली मार कर हत्या, कुत्ते को अपने घर के सामने शौच कराने से रोका था
    झारखण्ड

    पुजारी की गोली मार कर हत्या, कुत्ते को अपने घर के सामने शौच कराने से रोका था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 30, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्‍यालय जमशेदपुर में गुरुवार को हुई हत्‍या की खबर जितनी हलकान करनेवाली रही, उससे ज्‍यादा हलकान करनेवाली उसकी वजह रही। आप जानेंगे तो कहेंगे -ऐसा भी होता है? हत्‍या की वजह मात्र इतनी थी कि जिसकी हत्‍या की गई उस व्‍यक्ति ने हत्‍यारे को बस इस बात के लिए मना किया था कि वह अपने कुत्ते को उसके घर के सामने शौच नहीं कराए।

    ओलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित न्यू शर्मा लाइन में गुरुवार को तकरीबन 11 बजे  पुरोहित सौरभ झा(29 वर्ष ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सोनू मिश्रा घटना को अंजाम देकर मृतक के चाचा विपिन के घर घुस गया था। विपिन ने घर को लॉक कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई।
    सौरभ सुमन झा डिमना रोड स्थित आशियाना में बने मंदिर आदित्य धाम में पूजा पाठ कराते थे। वह पुरोहित थे। दैनिक जागरण के संवाददाता एम रिजवी ने जानकारी दी है कि हत्यारोपी सोनू मिश्रा सौरभ झा के घर के नजदीक ही रहता है। 4 दिन पहले सोनू मिश्रा अपना कुत्ता घुमाने निकला था। कुत्ता सौरभ झा के घर के सामने पेशाब करने लगा। तभी सौरभ झा बाहर निकले और उन्होंने वहां पर पेशाब कराने से मना किया। इस पर सोनू मिश्रा और सौरभ झा का विवाद हो गया। पड़ोसियों ने आकर विवाद शांत करा दिया था। गुरुवार को तकरीबन 11 बजे  बजे जब सौरभ झा आशियाना के लिए पैदल निकले थे, तभी सोनू मिश्रा ने आकर उन्हें गोली मार दी। गोली सौरभ झा के गर्दन में लगी। वह वहीं पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही सौरभ झा के घर के लोग निकले और रिश्तेदार भी आ गए। सब लोग सौरभ को गाड़ी में लेकर फौरन टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। 

    पुलिस की नौकरी में दो भाई

    सौरभ की मौत पर उनके घर में मातम का माहौल है। सौरभ झा तीन भाई थे। इनमें से दो भाई पुलिस में हैं। एक डीआईजी  कार्यालय रांचीमें  तैनात हैं, तो दूसरे सरायकेला में। सौरभ झा मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के मूसापुर गांव के रहने वाले हैं। सौरभ झा के पिता मदन कुमार झा और मां सावित्री देवी लॉकडाउन से पहले अपने गांव गए थे और वहीं फंस गए हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, 205 करोड़ की लागत से 245 BPHU की स्थापना

    January 22, 2026

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    • CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के बीच सिवान में ब्लास्ट,1 की मौत, कई घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.