Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025

    रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!

    November 6, 2025

    रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!

    November 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पेट्रोल व डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि से आमजन परेशान : रामेश्वर उरांव
    झारखण्ड

    पेट्रोल व डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि से आमजन परेशान : रामेश्वर उरांव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 29, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    कोयलांचल संवाददाता |रांची|:  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने पर भी केन्द्र सरकार के द्वारा कोरोना महामारी के संकटकाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धिकर जनता का शोषण किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने किया, इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, विधायक बन्धु तिर्की, अम्बा प्रसाद,प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, जिला पर्यवेक्षक शमशेर आलम उपस्थित थे। सोमवार को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमिटियों के द्वारा दो घंटे धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्तमंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में केन्द्र की भाजपानीत सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में लगातार वृद्धि कर देश की आमजनता को सिर्फ पीड़ा और परेशानियां दे रही है वह भी ऐसे समय में जब पूरा देश महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, केन्द्र सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई का नारा देकर सत्ता पर आसीन होने वाली भाजपा नागरिको से जबरन वसूली कर रही है। वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड आॅयल की कीमतें लगातार गिर रही है। डाॅ उरांव ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। एक तरफ कोरोना का संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, आंकड़ों के अनुसार भारतवर्ष विश्व में चैथे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर सीमा पर हमारे वीर जवानों के शहादत पर भी प्रधानमंत्री जी देश को गुमराह कर रहे हैं कि चीन के द्वारा हमारे सीमा पर घुसपैठ नहीं हुई है। दूसरी तरफ शत्रु देश से पीएम केयर्स फंड में धन प्राप्त कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस धरना के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दामों और उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिये जाने की मांग करती है।
    मोदी सरकार गरीबों की जान लेने पर आमदा : सुबोधकांत
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि  केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों की जान लेने पर आमदा है, कोरोना संकटकाल में पहले ही लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, महंगाई चरम पर है, बावजूद इसके लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि कर महंगाई बढ़ाकर रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाईयां पैदा कर रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार न तो देश की सीमाएं सुरक्षित रख पा रही है और न ही देश में महंगाई पर नियंत्रण रख पा रही है। कोरोना का संकट भी हर दिन विकराल रूप ले रहा है ऐसे में एक सजग राजनीतिक विपक्ष के तौर पर कंाग्रेस पार्टी आज जनता की आवाज को मुखर रूप से सामने लाने का काम कर रही है।
    क्या सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की लगातार वृद्धि से किसान, नौजवान परेशान : बन्ना गुप्ता
    वहीं स्वास्थ मंत्री शबन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जब देश का किसान, मजदूर, नौजवान, पहले ही समस्याओं से जुझ रहा है, केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क एवं मूल्य वृद्धि आमजन मानस को समस्याओं के भंवर में ढकेलने  का काम कर रहा है। मौके पर कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025

    रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!

    November 6, 2025

    रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!

    November 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ
    • रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!
    • रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!
    • बिहार चुनाव में बवाल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर RJD समर्थकों का हमला, हुई पत्थरबाजी!
    • Bihar Election 2025: पहले चरण में 27.65% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग
    • हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को हाईकोर्ट से बेल — चुटिया थाना केस में मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.