Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार सख्त, बोली– देश में कोई पाबंदी नहीं!

    March 27, 2026

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पैसे लेकर भी कोई नही माना कांधा देने को , हार कर भाई के शव को ठेले पर लेजाकर किया अंतिम संस्कार
    झारखण्ड

    पैसे लेकर भी कोई नही माना कांधा देने को , हार कर भाई के शव को ठेले पर लेजाकर किया अंतिम संस्कार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    DJLNXZ»FF ÀFZ »FFVF IYFZ »FZ ªFF°FZ À½FªF³F
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला में शव को कंधा देने के लिए चार लोग नहीं जुट पाए, तो भाई ठेले पर पार्थिव शारीर को रखकर श्मशान ले गया. वहां JCB मशीन से कब्र खोदी गयी और तब जाकर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया. कोरोना संकट के बीच मानवता को शर्मशार करने वाला यह मामला जिला के गोला प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव का है.
    मृतक 2 जून से होम क्वारंटाइन में था और उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए. हालांकि, मृतक का कोरोना से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था. बताया जा रहा है कि जितेंद्र साव ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
    शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर शाम परिजनों को शव सौंप दिया. शुक्रवार को लोग नहीं जुटे, तो अंतिम संस्कार शनिवार तक टाल दिया गया. शनिवार सुबह भी शव को कांधा देने के लिए लोग सामने नहीं आये. मृतक के भाई उमेश्वर ने लोगों से यहां तक मिन्नत की कि वह पैसे लेकर उसके भाई को कांधा दें, लेकिन इंसानियत इस कदर मर गयी थी कि कोई इसके लिए भी तैयार न हुआ.
    थक-हारकर उमेश्वर अपने मामा अशोक साव एवं दशरथ साव, जो कोरांबे गांव के रहने वाले हैं, ने किराये पर एक ठेला लिया. उस पर जितेंद्र के शव को रखा और श्मशान घाट घसियागढ़ा ले गये. श्मशान घाट में कोई कब्र खोदने वाला नहीं मिला. यहां 1500 रुपये देकर जेसीबी की मदद से कब्र खुदवाया गया और तब जाकर जितेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया. उमेश्वर ने बताया कि ग्रामीणों ने नाई को भी साथ जाने से मना कर दिया था. काफी हाथ-पैर जोड़ने पर वह श्मशान घाट जाने के लिए तैयार हुआ.
    उमेश्वर ने बताया कि उसकी जाति के इस गांव में कम से कम 100 लोग हैं और अन्य जातियों के करीब 1000 से अधिक लोग गांव में रहते हैं.
    उमेश्वर ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र साव 2 जून को रेड जोन मुंबई से लौटा था. इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था. उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था. उसका सैंपल भी जांच के लिए नहीं लिया गया था. वह पूरी तरह स्वस्थ था.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार सख्त, बोली– देश में कोई पाबंदी नहीं!
    • JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल
    • तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.