Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी चली गई थी मायके, दामाद ने गुस्से में ससुर पर करा दी फायरिंग
    झारखण्ड

    प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी चली गई थी मायके, दामाद ने गुस्से में ससुर पर करा दी फायरिंग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कदमा थाना अंतर्गत बजरंग अखाड़ा के पास चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक गणेश चंद्र को गोली मारने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गणेश चंद्र के दामाद कदम टैंक रोड निवासी राजकुमार पात्रो और दामाद के साथी भाटिया बस्ती निवासी रघुनाथ मन्ना को गिरफ्तार किया है।

    गणेश चंद्र की बेटी, पति राजकुमार पात्रो की प्रताड़ना से परेशान होकर 6 माह पहले मायके आ गई थी। उसने तलाक की अर्जी भी दे दी थी। तब से राजकुमार पत्नी को अंजाम भुगतने की धमकी देता था। राजकुमार ने गणेश चंद्र को भी बेटी को उसके पास नहीं भेजने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

    रघुनाथ ने गणेश चंद्रा को मारी थी गोली, बाइक पर बैठा था दामाद
    शनिवार की रात गणेश चंद्रा ज्वेलरी शॉप बंद कर घर लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान रघुनाथ मन्ना और राजकुमार पात्रो बाइक से वहां पहुंचे। बाइक राजकुमार चला रहा था जबकि पीछे रघुनाथ बैठा हुआ था। ज्वेलरी शॉप के पास पहुंचने के बाद रघुनाथ ने उतरकर गणेश चंद्रा को गोली मार दी। एक गोली गणेश चंद्रा के पेट में लगी थी जबकि दूसरा मिसफायर हो गया था।

    वारदात के बाद गणेश चंद्रा की बेटी आयुषी चंद्रा ने अपने पति राजकुमार पत्रो पर गोली मारने का शक जाहिर करते हुए उसके और एक अज्ञात युवक के खिलाफ थाना में केस दर्ज करवाया था। आयुषी ने राजकुमार से दिसंबर 2019 में लव मैरिज की थी। इसके बाद वह आयुषी को पैसे के लिए प्रताड़ित किया करता था।

    दोनों आरोपियों को भेजा जेल

    इधर, आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, बाइक, 2 मोबाइल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। SSP डॉक्टर एम तमिल वाणन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों रेलवे स्टेशन के पास ओडिशा भागने के क्रम में पकड़े गए। राजकुमार मूल रूप से ओडिशा का जबकि रघुनाथ मन्ना बहरागोड़ा का रहने वाला है।

    ओडिशा भागने की तैयारी में थे आरोपी

    घटना को अंजाम देने के बाद दोनों की ओडिशा भागने की प्लानिंग थी। दोनों कदमा में किराए के मकान में रहते थे। आरोपी रघुनाथ मन्ना पर कदमा थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट और रंगदारी के तीन मामले दर्ज हैं। घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी रघुनाथ के पास से ही बरमाद किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.