Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»फिंच बोले- कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 3 महीने टल सकता है
    Sports

    फिंच बोले- कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 3 महीने टल सकता है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 23, 2020Updated:April 23, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली. सीमित ओवर के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्ड कप टलने की बात कही है। फिंच ने कहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए फैन्स को 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी यही बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप टलने की स्थिति में इसकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को कराना चाहिए। दरअसल, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में सितंबर तक किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगी है।

    मैकुलम आईपीएल की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल को अक्टूबर विंडो में कराया जाना चाहिए। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख को थोड़ा बना देना चाहिए। इसका मतलब है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। हमें तीनों बड़े टूर्नामेंट एक साथ देखने को मिल सकते हैं।’’ महिला वनडे वर्ल्ड कप फरवरी में न्यूजीलैंड में होना है।

    बगैर दर्शकों के मैच होने से खिलाड़ियों को फर्क नहीं पड़ता: फिंच
    फिंच ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए थोड़ा समय और इंतजार करना पड़ सकता है। यह टूर्नामेंट एक, दो या फिर तीन महीने के लिए भी टाला जा सकता है। हम जल्द ही लाइव मैच को देखेंगे। यह दर्शकों के साथ होते हैं या उनके बगैर, मैं नहीं मानता कि इससे खिलाड़ियों को कोई फर्क पड़ेगा। हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बगैर दर्शकों के खेला था। यह सिर्फ शुरुआती 4 या 5 ओवर तक ही अजीब लगा था, लेकिन फिर सभी खिलाड़ी अपने काम में लग गए थे।’’

    आईपीएल नहीं होने से सभी का बहुत नुकसान होगा
    पूर्व कीवी कप्तान ने स्काय क्रिकेट पोटकास्ट में कहा, ‘‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप को बगैर दर्शकों के देखना नहीं चाहता हूं। टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में 16 टीमों को आना होगा। साथ ही उनके सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्टर भी आएंगे। ऐसा होता मुमकिन नहीं लग रहा है, इसलिए टूर्नामेंट को 2021 के शुरुआत में कराना चाहिए। यदि आईपीएल नहीं खेला गया तो खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बहुत नुकसान होगा, उन्हें भुगतान नहीं किया जा सकेगा।’’ मैकुलम ने आईपीएल के 109 मैच में 2880 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है।

    sports world cup
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ‘भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलो या बाहर हो जाओ’, ICC की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दो टूक

    January 19, 2026

    कोहली ने रच दिया ऐसा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे!

    January 19, 2026

    IPL से लेकर T20 World Cup तक भूचाल! मुस्ताफिजुर विवाद पर बांग्लादेश ने IPL 2026 पर लगाया बैन, भारत आने से भी किया इनकार

    January 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.