Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बकरी पालन का झांसा देकर 57 ग्राहकों के बैंक खाते 5.95 लाख रुपये की निकासी
    झारखण्ड

    बकरी पालन का झांसा देकर 57 ग्राहकों के बैंक खाते 5.95 लाख रुपये की निकासी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पाकुड़: किसी को भी अपने फिंगर प्रिंट व अन्य जरूरी जानकारियां कभी न दें। यदि ऐसा किया तो ठगी के शिकार हो जाएंगे। पाकुड़ के इंडियन बैंक के 53 व स्टेट बैंक के चार खाताधारकों को इसी कारण चूना लग गया है। इन सभी के खातों से कुल मिलाकर 5.95 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। इनको बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर झांसे में लिया गया, इनके फिंगर प्रिंट ठगों ने ले लिए।

    सभी खाताधारक शहरग्राम इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से एक कालिदासपुर गांव के सकल हांसदा ने शुक्रवार को अज्ञात ठगों पर धोखाधड़ी कर रकम निकालने की शिकायत महेशपुर थाने में की है। सकल ने बताया कि इंडियन बैंक में उसका बचत खाता है। नौ से 20 सितंबर के बीच उसके खाते से किसी ने पांच बार में 49 हजार रुपये निकाल लिए। ऐसे करीब 57 खाताधारक हैं, जिनके खातों से कुछ न कुछ रकम निकाली गई है। इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक को बताया, बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मालूम हो कि घटना से क्षुब्ध खाताधारियों ने पिछले दिनों दो बार महेशपुर-शहरग्राम पथ को जाम भी किया था। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया था। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच कर रहे हैं।

    इंडियन बैंक, शहरग्राम शाखा पाकुड़ के प्रबंधक सुमित राय ने कहा कि सभी खाताधारकों का पैसा उनकी अपनी गलती से खाते से निकल गया। हमें कुछ खाताधारकों ने बताया था कि बकरी पालन योजना दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने इन खाताधारकों के फिंगरप्रिंट लिए थे। इसके सहारे ही ठगों ने अवैध तरीके से रकम निकाल ली। इसमें बैंक की कोई भूमिका नहीं है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.