गिरिडीहः मरियम बालगृह से सोमवार को 11 लड़कियों को दुमका और धनबाद के बालगृह में शिफ्ट किया गया. समाज कल्याण विभाग द्वारा बालगृह पिछले एक साल से पचंबा के मोहनपुर के एक दो मंजिला में संचालित था. इसमें वैसी लड़कियों को रखा जाता था जो घर से भाग गई थी. शिफ्ट की गई लड़कियों में एक गर्भवती भी शामिल है. गर्भवती को शिफ्त करने से पहले उसका चेकअप कराया गया. मामले में आरोपी संचालिका और उसका बेटा दोनों फरार हैं.
लड़कियों को शिफ्ट करने के समय समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ बाल संरक्षण समिति के जीतू कुमार और चाइल्ड लाइन के सदस्य भी मौजूद रहे. मरियम बालगृह सील करने की प्रक्रिया की जा रही है. दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा बालगृह समवंय संस्था मरियम के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश आया है. जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही है.आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा. बता दें कि मरियम बालगृह में रह रही लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता था. जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई.
जिन 11 लड़कियों को दुसरे जिले में शिफ्ट किया गया है उसमें छह लड़किया आठ से 10 साल की हैं, जबकि पांच की उम्र 16 से 23 के करीब. पूरे मामले में समाज कल्याण विभाग भी सवालों के घेरे में है. आखिर 1 वर्ष से समाज कल्यान विभाग की तरफ से कोई पहल क्यों नहीं की गई.

