पलामू: झारखंड के पलामू जिले की पुलिस ने वाहन चोरी में सक्रिय अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दापाश किया है। जिले की छतरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बिहार के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर पिछले दिनों छतरपुर व पिपरा थाना क्षेत्र से लूटी की गई दो पिकअप वाहनों को भी बरामद कर लिया गया है । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को दी है । बताया कि छत्तरपुर थाना अंतर्गत तेलाडी मोड एनएच -98 पर गत 30 जुलाई को व पिपरा थाना अंतर्गत सुलतानी घाटी के नजदीक एनएच- 98 अरकोन कंस्ट्रकशन के समीप गत 10 अगस्त को एक-एक पिकअप वेन की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया गया था। इसे लेकर एक विशेष टीम का गठन के अनुसंधान आरंभ किया गया था । इस बीच वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वाहन लुटेरों का गिरोह हरिहरगंज छत्तरपुर क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय है।
सूचना के सत्यापन त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम द्वारा छपामारी व सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। इस क्रम में उक्त दोनों कांडों में संयुक्त रूप से संलिप्त नौ अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पिकअप सं0 जेएच03 यू 2642 व यूपी 64 ए टी 8133 को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अंतरराज्यीय अपराधियों में आठ बिहार के औरंगाबाद जिले तथा एक रोहतास के डेहरी का निवासी हैं। इनकी पहचान प्रकाश कुमार उर्फ छोटू ग्राम सुन्दरगंज थाना रिषीयप, पंकज सिह, ग्राम भोला बिगहा, गौतम कुमार सिह ग्राम गोठानी पो० भदवा बजार थाना रफीगंज, अंकुश सिह ग्राम गोठानी पो. भदवा बजार थाना रफीगंज,सोनू सिह ग्राम सरैया थाना गोह, सत्यम सिंह भदवा बाजार थाना रफीगंज, शुभम कुमार रफीगंज, अशोक कुमार सिंह रफीगंज व भोला पासवान डेहरी ऑन सोन के रूप में की गई हैं। इस इस गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है । एसपी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

