Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    24 फ़रवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    February 18, 2026

    अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू

    February 18, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»बिहार के 11 जिले हुए लॉक, जानिए कितने दिनों का रहेगा लॉकडाउन
    बिहार

    बिहार के 11 जिले हुए लॉक, जानिए कितने दिनों का रहेगा लॉकडाउन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है, प्रतिदिन काफी संख्या में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए कोरोना से बचाव के मद्देनजर कई जिलों में वहां के प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत बिहार के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, बेगूसराय, मधेपुरा शामिल हैं।

    वहीं, कई जिलों में प्रशासन ने शनिवार से लॉकडाउन लागू किया है। इनमें वैशाली और नालंदा जिले हैं। जिलों ने अपने यहां अलग-अलग अवधि तक के लिए लॉकडाउन लगाया है। उधर, पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार और भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर के मुख्य बाजार वाले इलाकों में 11 से लॉकडाउन रहेगा।

    पटना में आज सुबह से ही दिख रहा है लॉकडाउन का असर

    पटना में आज सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिख रहा है, सड़कों पर ट्रैफिक कम है औऱ दुकानें भी कम ही खुली हैं। राजधानी की सड़कों पर कई जगह सुबह से सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं पैदल भी कम लोग ही बाहर निकले हैं।  जिले में दुकानों को दो पालियों में खोलने का निर्णय लिया गया है। पटना में 10 बजे तक किराना दुकान और दवा की दुकानें खुलेंगी जबकि फल, अंडे, मीट, मछली की दुकानें शाम में 4 बजे से 7 बजे तक खुलेंगी।

    बिहार के इन जिलों में लॉकडाउन की अवधि

    -बेगूसराय 11 से 16 जुलाई तक

    -नालंदा 11 से 15 जुलाई तक

    -मुंगेर 10 से 16 जुलाई तक

    -मधेपुरा 10 से 16 जुलाई तक

    -खगड़िया 10 से 14 जुलाई तक

    -मुजफ्फरपुर हफ्ते में दो दिन बंदी

    -पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन

    -बक्सर में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लॉकडाउन

    -नवादा में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लॉकडाउन

    -पश्चिमी चंपारण में 9 जुलाई से अगले आदेश तक लॉकडाउन

    -पूर्वी चंपारण में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक लॉकडाउन

    -खगड़िया में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लॉकडाउन

    -पूर्णिया में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन

    -किशनगंज में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक लॉकडाउन

    -भागलपुर में 9 जुलाई से 15 जुलाई तक लॉकडाउन

    -मधुबनी में हुआ था तीन दिनों का लॉकडाउन

    -सुपौल में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लॉकडाउन

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गया में चल रही थी नकली दवाओं की फैक्ट्री का पर्दाफाश

    February 16, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 24 फ़रवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू
    • राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित
    • झारखंड में 45 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
    • झारखंड में बिजली शुल्क पर बड़ा विवाद, 5 हजार करोड़ वापसी को कंपनियां पहुंचेंगी हाईकोर्ट
    • झारखंड में गर्मी की एंट्री! चाईबासा 33.4°C पर पहुंचा, कई जिलों में पारा 30 के पार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.