Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»बुलंदशहर में युवक ने मंदिर में की दो साधुओं की हत्या
    राष्ट्रीय

    बुलंदशहर में युवक ने मंदिर में की दो साधुओं की हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हत्या पर विवाद अभी चल ही रहा था कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से साधुओं की हत्या की वारदात सामने आ गई. आरोप है कि बुलंदशहर में एक शख्स ने मंदिर परिसर में दो साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को जब अंजाम दिया गया उस वक्त दोनों साधु सो रहे थे.
    बुलंदशहर में अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है. शिव मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार रात हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के शव खून से लथपथ मिले. गांववालों ने आरोपी को पकड़ लिया. इस सूचना के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

    पुलिस ने बताया हत्या का कारण

    पुलिस ने दोनों साधुओं की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को नशा करने वाला बताया जा रहा है. वहीं, शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का कारण भी बताया है. बुलंदशहर के SSP संतोष कुमार सिंह ने घटना पर जानकारी देते हुये बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं का चिमटा उठा लिया था, जिसे लेकर साधुओं ने उसे डांट फटकार लगा दी थी. इसके बाद आरोपी ने आज दोनों साधुओं की हत्या कर दी.’

    आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही साधुओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पिछले दो हफ्तों के अंदर साधुओं की हत्या की ये दूसरी घटना है. बुलंदशहर से पहले 16 अप्रैल की रात महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ ने दो साधु और उनके एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जिस वक्त इन साधुओं की हत्या की गई थी, उस वक्त वहां पुलिस भी मौजूद थी.

    इस घटना के बाद पूरे देश में चर्चा हुई और संत समाज में काफी गुस्सा भी देखने को मिला. यहां तक कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को फोन कर इस मसले पर बात की थी. लेकिन अब सीएम योगी के अपने राज्य में ही दो साधुओं की सोते वक्त हत्या कर दी गई है. सीएम योगी ने घटना पर रिपोर्ट तलब की है.

    http://ksnewsupdates.com/breakingnews/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a5%9d%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026

    SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध

    January 21, 2026

    प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.