जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड में रहने वाली नाबालिग मनीषा कुंडू (13) ने रविवार की शाम फांसी लगा आत्महत्या कर ली। अपने ओढ़नी के सहारे वह फंदे से झूल गई। उसके छोटे भाई ने उसे फंदे से लटकते देखा। परिजन उसे लेकर एमजीएम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। मृतका स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा 8वी की छात्रा थी। वह बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीत चुकी है।
मृतका के पिता, मां, और बड़ी बहन मजदूरी के लिए गए थे। छोटा भाई छत पर पतंग उड़ा रहे थे। रविवार शाम करीब 4 बजे वह पानी पीने घर आया तो उसे फंदे से लटकता पाया। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मृतका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मुंबई और पंजाब जाने वाली थी। परिजनों के अनुसार दो माह पूर्व ही रांची में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उसने गोल्ड मेडल जीता था।

